Barabanki News... बुधवार को जिले में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी की धूम रही। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके उनको याद किया। भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाई गई। रामसनेही घाट के मिनी स्टेडियम में सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि अटल जी समानता और सामाजिक समरसता के प्रति तन-मन-धन से आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि एक जनसेवक,राजनेता एवम् प्रधानमंत्री के रूप में उनकी देश सेवा को सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद अंत्योदय की संकल्पना को सबसे पहले अटल जी ने धरातल पर उतारा। उन्होंने अटल जी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि भारत के सभी वर्गो यानी एससी,एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए शिक्षा सहज और सुलभ बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पोखरण परीक्षण और कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक सफलता को अटल जी के साहसिक निर्णयों एवं दूरदर्शिता की एक बानगी बताया, जिसने दुनिया को यह दिखाया कि भारत का नेतृत्व ऐसे नेता के हांथ में है जो अलग मिट्टी का बना है। उन्होंने अटल जी को सार्वजनिक जीवन की पाठशाला बताते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि अटल जी ने अपनी विनम्रता,सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनाई। अटल जी का यह कथन कि सरकारें आएंगी,जाएंगी,पार्टियां बनेंगी,बिगड़ेगी,मगर यह देश रहना चाहिए। आज भी मंत्र की तरह सबके मन में गूंजता रहता है। उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के लिए अटल जी को सदैव सक्रिय एवम् चिंतित रहने वाला युग पुरुष करार दिया। नैतिकता एवम पारदर्शिता अटल जी के व्यक्तित्व के आधार स्तंभ थे। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम करने वाले अटल जी ने भारतीय राजनीति को आइना दिखाया, नई दिशा दी।सुशासन की नींव रखी। स्थिर सरकारें जनता जनार्दन के लिए कैसे उपयोगी होती हैं, इसकी शुरुआत अटल जी ने 1998 से प्रारंभ की। आज वही परंपरा चल रही है। घरेलू हो या विदेशी मोर्चा, अटल जी राह बनाते गए। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासी उसी स्वरूप को नए रूप में देख रहे हैं।
संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली की जड़ों को सींचने वाले जननायक थे-सतीश शर्मा
राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी स्वतंत्र भारत में संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली की जड़ों को सींचने वाले जननायक थे। उनेहोंने कहा कि अपने आदर्शों,ओजस्वी वाणी,साहित्यिक विरासत एवं व्यवहार कुशलता से अटल जी ने लगभग पांच पीढ़ियों को प्रेरित किया।पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अटल जी को गठबंधन की राजनीति को नए सिरे से परिभाषित करने वाला राजनेता कहा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह,अवधेश श्रीवास्तव,जगदीश गुप्ता, राम कुमारी मौर्य,दिलीप मिश्रा,विजय आनंद बाजपेई,संदीप गुप्ता,प्रमोद तिवारी,मनोज वर्मा,रोहित सिंह,रामेश्वरी त्रिवेदी,गुरु शरण लोधी, शीलरत्न मिहिर ,जवाहर वर्मा,देवानंद पाण्डेय मौजूद रहे।
खिल उठे सैकड़ों लाभार्थियों के चेहरे
रामसनेहीघाट के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गांव,गरीब और किसान को समर्पित मोदी - योगी सरकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली।कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले 7 सौ से अधिक लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे । भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन ) व मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह एवं राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने सौ किसानों को फील्ड मार्शल इंजन,स्वयं सहायता समूह की 51 महिलाओं को सिलाई मशीन,350 को आयुष्मान कार्ड,दिव्यागों को ट्राइसाइकिल व अन्य सहायता उपकरण,राशन कार्ड एवं घरौनी वितरित की ।इस अवसर पर डीएम सत्येंद्र कुमार,एसडीएम राम आसरे वर्मा, बीएसए संतोष देव पाण्डेय,बीडीओ विनय मिश्र मौजूद रहे।
Barabanki News
Atal
dedicated
equality
harmony
Dharampal Singh




0 टिप्पणियाँ